Tuesday, 3 October 2023

बाज़ के बारे मे यह जानकारी आपको कहीं नहीं मिलेगी

बाज़ एक ऐसा परिन्दा है जो परिंदों का शिकार करता है इसे शिकारी पालते भी हैं शिकार के लिये इसकी ट्रेनिंग कुछ इस तरह होती है 
पहले इसको ख़ुद फसाया जाता है उसके बाद इसकी आँख बन्द कर दी जाती है और इसे बहुत कम खाने को दिया जाता है इसको सोने नहीं दिया जाता यह ट्रेनिंग चार से पाँच दिन चलती है उसके बाद उसकी आँख शिकारी खोलता है और उसे पेट भर ख़ाना देता है और यह बाज़ सोचता की मेरी जान इसने बचाया ख़ाना दिया बाज़ कुछ कुछ उसका वफ़ादार होने लगता है लेकिन शिकारी को अभी बाज़ पर भरोसा नहीं इसलिए उसके पैर में रस्सी बांध कर अपने हाथ पर लेकर घूमता है और ट्रेनिंग के लिए उसे किसी दीवार या ऊँची जगह पर बैठाता है पर उसकी रस्सी को अपने हाथ में पकड़ कर रखता है फिर उसे गोश्त का टुकड़ा दिखाता है वो बाज़ उड़ कर उसके हाथ पर आकर बैठ जाता शिकारी उसे थोड़ा टुकड़ा गोश्त का उसको खाने देता है यह ट्रेनिंग कुछ दिनों तक चलती है जब शिकारी को अपने शिकारी परिंदे बाज़ पर यक़ीन हो जाता है तो उसके पैर की रस्सी भी खोल देता है और वो उड़ कर उसके हाथ पर आता तो उसका मालिक उसे थोड़ा गोश्त खिलाता रहता उसके बाद सिलसिला शुरू होता है पालतू परिन्दे आज़ाद परिंदों का शिकार करने का जो अपने मालिक के इशारे पर अपनी ही परजातियों का शिकार करता है ।

No comments:

Post a Comment

क्लियोपेट्रा 17 वर्ष की आयु में सिंहासन पर बैठी और 39 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई। वह 9 भाषाएँ बोलती थी।

क्लियोपेट्रा 17 वर्ष की आयु में सिंहासन पर बैठी और 39 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई। वह 9 भाषाएँ बोलती थी। वह प्राचीन मिस्र की भाषा जानत...